Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Buxar : इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब 8 विकेट से जीता

Buxar : इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब 8 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

बक्सर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बक्सर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।

शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब मंगराव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 73 रन बनाये। सुमरू राय ने 16 रन बनाये। अतिरिक्त से 26 रन बने। पंकज ने 3, हिमांशु, दिनेश और तेजस ने दो-दो विकेट चटकाये। रन आउट के रूप में 1 विकेट गिरा।

जवाब में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब डुमरांव ने 11 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बना कर मैच जीत लिया। अभिमन्यु ने 36, राज कुमार ने 13 और अभिषेक ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त के रूप में 13 रन बने। शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब मंगराव की तरफ से कैफ और सुमरू ने 1-1 विकेट लिये।

अंपायर निरंजन कुमार और शाहबाज आलम थे। स्कोरर के रूप में विशाल राठौर थे। मैच के दौरान संजय राय, फराह अंसारी, पंकज वर्मा, सूरज कुमार, राजू कुमार, रोहित शर्मा व वरिष्ठ प्लेयर मौजूद थे। कल का मैच गोस्वामी क्रिकेट क्लब, डुमरांव और दलसागर क्रिकेट क्लब, दलसागर के बीच खेला जायेगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.