Thursday, April 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट में गढ़पुरा ने तेघड़ा को 3 विकेट से हराया

बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट में गढ़पुरा ने तेघड़ा को 3 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए पूल सी के मैच में गढ़पुरा ने तेघड़ा को 3 विकेट से पराजित किया।

तेघड़ा के कप्तान ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में तेघड़ा की टीम 8 विकेट खोकर 219 रनों का लक्ष्य दिया। अंश ने 81 रन, अनुराग ने 41 रन, रोशन ने 28 रन बनाए। करन ने 3 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी गढ़पुरा की टीम 7 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर प्राप्त कर लिया। कृष्ण देव ने 60 रन और सरफुद्दीन ने 66 रन बनाए। रजनीश ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा, प्रेम रंजन पाठक, दिलजीत कुमार, मोहम्मद शकील, विवेक कुमार, दीपक कुमार मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर विनीत कुमार और सनोज मेग्गिल थे जबकि स्कोरर मोहम्मद इमरान थे।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल पूल सी का दूसरा लीग मैच गढ़पुरा और श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी के बीच खेला जाएगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights