Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट लीग में सीमांचल स्पोट्र्स एकेडमी विजयी

पूर्णिया क्रिकेट लीग में सीमांचल स्पोट्र्स एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में सीमांचल स्पोट्र्स एकेडमी ने लाइन बाजार क्लब स्पार्क को 107 रनों से हरा कर 2 अंक हासिल किए।

सीमांचल स्पोट्र्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 199 रन बनाए। आफताब ने 81 रन, सोनू ने 25 रन, नाहिद ने 14 रन एवं जमीर ने 14 रन बनाए। राजा ने 7 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट ,शान अजीम ने 7 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट, शाहबाद ने 7 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट, अली ने 5 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट एवं फैयाज ने 1.3 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइन बाजार क्रिकेट क्लब स्पार्क की टीम ने 19.4 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 92 रन बनाए। परवेज ने 16 रन, शाहनवाज ने 15 रन एवं साहबान ने 11 रन बनाए। हैद तुल्ला ने 6 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट, जमीर ने 5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट, जांबाज ने 5 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट एवं अरविंद ने 3.4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सीमांचल स्पोट्र्स एकेडमी के आफताब बने। आफताब ने 9 छक्के एवं 5 चौके की मदद से 81 रन बनाए। इस मैच के निर्णायक राहुल कुमार, अमन स्वरूप एवं स्कोरर विकल्प कुमार थे।

इस मैच के मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा ,सदस्य अंबुज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिन्हा, सरजील असर ,कृष्ण देव यादव ,विमल मुकेश, अभिषेक ठाकुर ,विनोद जी, विजय कुमार, संदीप कुमार ,अभिषेक कुमार, अरविंद सिंह शकील खान, दिग्विजय सिंह, राकेश कुमार आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।

* 17 दिसंबर 2019 को होने वाले मैच: पूर्णिया जिला कोचिंग कैंप (ए) बनाम सरसी क्रिकेट क्लब ।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.