Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर क्रिकेट लीग में बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू जीता

भोजपुर क्रिकेट लीग में बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू जीता

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिहिया हाई स्कूल मैदान पर आयोजित जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू ने भोजपुर पैंथर्स को 39 रनों से हराया। मैच का उद्घाटन बिहिया के वरीय खिलाड़ी अजीत कुमार के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। |

टॉस जीता बिहिया क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 35 ओवर के इस मैच में 156 रन बनाए। कैफ ने 31 रन, सुभाष ने 27 रन और विशाल ने 17 रनों का योगदान दिया। आलोक ने तीन और अमित ने 2 विकेट प्राप्त किये।

जवाब में भोजपुर पैंथर की टीम117 रन पर सिमट गई। आलोक ने 28 और आदर्श ने 23 रनों का योगदान दिया। कैफ ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट प्राप्त किए। आशीष को 2 विकेट प्राप्त हुआ। मैच के अंपायर थे अजय कुमार और आदित्य आर्यन जबकि स्कोरर की भूमिका में रत्नेश नंदन थे। कल का मैच हाई स्कूल बिहिया में रिपब्लिक क्रिकेट क्लब एवं बिहिया क्रिकेट अकादमी ग्रीन के बीच होगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.