Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट : ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब विजयी

पूर्णिया क्रिकेट : ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय डीएसए मैदान पर चल रही 40वीं जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब ने सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब को 210 रनों से हरा कर दो अंक हासिल किये।

ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में अपने 6 विकेट खोकर 273 रन बनाए। सागर बर्मन ने 77 रन ,आकिब रजा ने 69 रन, शिशिर साकेत ने 37 रन एवं अभिषेक कुमार ने नाबाद 52 रन बनाए। भूपेश कुमार ने 7 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट, सागर कुमार ने 7 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट, राहुल ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट एवं आमिर ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब 18.1 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर केवल 63 रन ही बना पाए। अमित कुमार ने 10 रन, शैलेश ने 9 रन एवं सानू ने 8 रन बनाए। प्रदीप ने 3 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट, शशि ने 7 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट, अर्सलान हलीम ने 6 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट, सैफ खान ने 4 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट एवं सागर बर्मन ने 0.1 गेंद में 00 रन देकर एक विकेट हासिल किए।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब के सागर बर्मन बने। इस मैच के निर्णायक कमल पोद्दार, सरजिल असर एवं स्कोरर मोनू प्रसाद थे।

इस मैच के मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा, सदस्य अंबुज कुमार सिंह जितेंद्र कुमार सिन्हा ,कुमार राकेश, गौतम चौधरी, मंटू दा ,डॉक्टर समीम, दीपक, पंकज कुमारी, विमल मुकेश, विकास, अजीत, प्रेम प्रकाश ,,जिला क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.