Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का हुआ आगाज

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का हुआ आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा शहर के गांधी स्टेडियम में रविवार से शुरू बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला बलिया और नौला के बीच खेला गया।

नौला के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नौला की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 147 रन बनाए। अभिनव 74 रन और ज्ञान प्रकाश 20 रनों का योगदान किया। अमित राधे ने 5 और सुमित ने 4 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी बलिया की टीम 6 विकेट खोकर 27 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विकास ने 40, गुलशन 22 रन, अमित ने 17 रनों का योगदान किया। सोनू शर्मा ने 2, अभिराज ने भी 2 विकेट प्राप्त किया। इसके उपरांत बलिया ने नौला को 4 विकेट से हराया।

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का उद्घाटन बेगूसराय के सदर एसडीओ संजीव चौधरी, बेगूसराय के पूर्व महापौर संजय कुमार, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह, संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रेम रंजन पाठक, दीपक कुमार ने किया। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और नौला के बीच खेला जाएगा और वही आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर खोदावंदपुर क्रिकेट क्लब और रचियाही क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.