Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट गया जिला क्रिकेट लीग में कुमार शांतनू शतक से चूके

गया जिला क्रिकेट लीग में कुमार शांतनू शतक से चूके

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में गया कॉलेज खेल परिसर में गुरुवार का मुकाबला ए डिवीजन विष्णु सिंह गया जिला क्रिकेट लीग में युवराज क्रिकेट एकेडमी और बालमुकुंद क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 214/ 9 रन बनाए। कुमार शांतनु ने 98 रनों की पारी खेली और गौतम ने 35 रन बनाए। दीपक कुमार डिंडा ने 9 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट लिया। बालमुकुंद ने बल्लेबाजी करते हुए 123/10 रन बनाये। सूर्य ने सबसे अधिक 43 रनों का योगदान दिया। प्रवीण प्रकाश उर्फ राना ने 9 ओवर में 15 देकर पांच विकेट लिया।

इस अवसर पर गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सिंह चुन्नु, सचिव पुलष्कर सिंह, संयुक्त सचिव मुकेश सिन्हा,अमित कुमार, कन्वेनर रजनी, प्रियंका कुमार, अरशद साहिन आदि मौजूद थे। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी आयुष कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.