Saturday, June 13, 2026
Home Slider आरके राय मेमोरियल हॉकी : आर्मी ब्वॉयज की टीम बना चैंपियन

आरके राय मेमोरियल हॉकी : आर्मी ब्वॉयज की टीम बना चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। द्वितीय आरके राय मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आर्मी ब्वॉयज दानापुर ने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में आर के राय फाउंडेशन को 3-2 से हरा कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में पटना हॉकी अकादमी ने भोजपुर को 10-3 से परास्त किया।

इसके पूर्व खेले गये पहले सेमीफाइनल में आर्मी ब्वॉयज दानापुर ने पटना हॉकी अकादमी को 2-0 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में आर के राय फाउंडेशन ने भोजपुर को 8-0 परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। मैच के पूर्व अश्वनी ग्रुप के अश्वनी कुमार सिंह और हरेंद्र प्रताप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

फाइनल मैच के पूर्व धनराज पिल्ले और हरेंद्र सिंह के टीमों के बीच एक दिलचस्प प्रदर्शनी मैच खेला गया। जिसमें दोनों टीमें 6-6 गोल की बराबरी पर रही। इन दोनों टीमों की ओर से हॉकी खिलाड़ी तथा प्रशिक्षक मुनींद्र, प्रीति, ऐ एच खान, स्मिता, ताबीस, अपराजिता, अरुणिमा, अभिषेक, अजितेश, रतन, गौतम, राणा प्रताप और योगेश ने भाग लिया।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि पद्मश्री धनराज पिल्ले ने फाइनल मैच की विजेता खिलाड़ियों और टीम को व्यक्तिगत और विजेता ट्राफी प्रदान की। जबकि विशिष्ट अतिथि द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हरेंद्र सिंह ने उपविजेता टीम को व्यक्तिगत और उप विजेता ट्राफी प्रदान की। जबकि तीसरे स्थान पर रहे, पटना हॉकी अकेडमी को यू के राय पूर्व श्रम आयुक्त ने व्यक्तिगत पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की।

पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत स्वर्गीय रविंद्र कुमार राय की तसवीर पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत टूर्नामेंट निदेशक योगेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नरेश भट्ट ने किया। मंच संचालन हरेंद्र प्रताप ने किया। आयोजन समिति के अभिषेक, अरुणिमा तथा अजितेश ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। धनराज पिल्ले और हरेंद्र सिंह को किरण, राय, अंशुल होम्स के राहुल सिंह, अंजनी कुमार ने स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया।

टूर्नामेंट के आयोजन सचिव सह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजितेश राय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में यह टूर्नामेंट अखिल भारतीय स्तर का होगा और भारत के हॉकी के हस्तियों को भी पटना में लाया जाएगा। आज के मुख्य अतिथि धनराज पिल्ले ने अगले टूर्नामेंट के ट्रॉफी प्रदान करने की घोषणा की। हरेंद्र सिंह ने भी आयोजन समिति को हर तरफ के सहायता को उपलब्ध कराने की घोषणा की।

खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरीय पत्रकार ज्ञानेंद्र नाथ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मुख्य अतिथि धनराज पिल्ले ने दी।

जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मोहम्मद सिद्दीकी को हरेंद्र सिंह ने दिया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में रवि रोशन, शशि रमन, गौतम, प्रीति, अपराजिता, मनिंदर, राणा प्रताप, पीटर लकड़ा, राहुल और विक्की राणा को स्मृति चिन्ह प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, प्रेमचंद झा, संजय तिवारी और रहमान उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.