Monday, June 15, 2026
Home Latest एशियाई युवा मुक्केबाजी: भारतीय महिलाओं को पांच स्वर्ण, पुरुषों को दो रजत

एशियाई युवा मुक्केबाजी: भारतीय महिलाओं को पांच स्वर्ण, पुरुषों को दो रजत

by Khel Dhaba
0 comment

उलानबटोर (मंगोलिया)। फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पांचों महिला मुक्केबाजों ने रविवार को यहां एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरुषों ने दो रजत पदक हासिल किए।

नाओरेम चानू (51 किग्रा), विंका (64 किग्रा), सनामाचा चानू (75 किग्रा), पूनम (54 किग्रा) और सुषमा (81 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

पुरुष वर्ग में सेलाय साय (49 किग्रा) और अंकित नरवाल (60 किग्रा) को फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत ने प्रतियोगिता में कुल 12 पदक जीते। अरुणधति चौधरी (69 किग्रा), कोमलप्रीत कौर (81 किग्रा से अधिक), जास्मिन (57 किग्रा), सतेंदर सिंह (91 किग्रा) और अमन (91 किग्रा से अधिक) ने कांस्य पदक जीते।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.