Monday, June 15, 2026
Home Slider सबुज तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : ट्रम्फैंट और उमेश क्रिकेट एकेडमी अगले चक्र में

सबुज तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : ट्रम्फैंट और उमेश क्रिकेट एकेडमी अगले चक्र में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। ट्रम्फैंट क्रिकेट एकेडमी और उमेश क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आज अपना-अपना मैच जीत दर्ज कर आठवीं सबुज तिवारी मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया।

मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में आज के पहले मुकाबले में ट्रम्फैंट क्रिकेट एकेडमी ने आरपीएस रेसिडेन्सियल पब्लिक स्कूल को 3रन से हराया। आज के दूसरे मुकाबले में उमेश क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस को 15 रन से पराजित किया।

पहले मैच में ट्रम्फैंट ने पहले बैटिंग करते हुए 16.3 ओवर में मात्र 98 रन सभी विकेट खोकर बनाये। जवाब में आरपीएस रेसिडेन्सिल पब्लिक स्कूल की टीम निर्धारित समय में 17 ओवर में मात्र 95 रन 8 विकेट खोकर बना पाई। फलस्वरुप ट्रम्फैंट की टीम ने मैच 3 रन से जीत लिया। विजेता टीम के अनीस को मैन ऑ द मैच का पुरस्कार अंपायर राजेश रंजन ने दिया।

दूसरे मैच में उमेश सीए ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन बनाये। जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस जूनियर की पूरी टीम 16 ओवर में 102 रन पर आउट हो गई। इस तरह से यह मैच उमेश सीए ने 15 रन से जीत लिया। विजेता टीम के आदर्श को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर यतेंद्र कुमार ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
ट्रम्फैंट सीए-16.3 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट सत्यम 27 रन, अनीस 14 रन, धनंजय 13 रन, अतिरिक्त 22 रन, हिमांशु 3/14, रोहित 3/12, करण 2/19
आरपीएस रेसिडेन्सियल पब्लिक स्कूल : 17 ओवर में 8 विकेट पर 95 रन, करण 29 रन, आर्यन 27 रन, अतिरिक्त 35 रन, राहुल 1/15, रौनक 1/23, रन आउट-5

दूसरा मैच
उमेश क्रिकेट एकेडमी-20 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन कुणाल 34 रन, आदर्श 28 रन, कृष 16 रन, अतिरिक्त 13 रन, उत्कर्ष 3/24, यश 1/18, रन आउट-2
सीएपी-16 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट शिव 22 रन, यश 24 रन, प्रांजल 16 रन, अतिरिक्त 20 रन, रितविज 4/22, आदर्श 3/19, संस्कार 1/32, रन आउट-2

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.