Friday, June 19, 2026
Home Slider बिहार : राज्यस्तरीय रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता 10 नवंबर को

बिहार : राज्यस्तरीय रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता 10 नवंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी रविवार (10 नवम्बर) को सुबह सात बजे से हार्डिंग रोड (हज भवन) के समीप बिहार राज्य रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। रॉलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ पटना के महासचिव उत्तम कुमार केशरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच आयु वर्ग में होगी। छह से नौ वर्ष, नौ से 12, 12 से 16, 16 से 20 और 20 से ऊपर आयु वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी मीडिया प्रभारी श्रीमोद पाठक (बैडमिंटन कोच) या आयोजन सचिव संतोष कुमार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। केशरी ने कहा कि पूर्व में यह प्रतियोगिता 29 सितंबर को होनेवाली थी, लेकिन अप्रत्याशित बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.