Friday, June 19, 2026
Home Slider राज्य जूडो में निशा, नीतू, नलिनी और कृष को स्वर्ण

राज्य जूडो में निशा, नीतू, नलिनी और कृष को स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना की निशा, बक्सर की नीतू, वैशाली की नलिनी और लखीसराय के कृष ने सोमवार से शुरू हुई बिहार राज्य सीनियर जूडो चैम्पियनशिप में अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिए।

बिहार जूडो संघ के मुख्यालय जूडो भवन में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 20 जिलों के 200 से अधिक पुरुष-महिला खिलाड़ी 14 कैटेगरी में हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष पूर्व एमएलए सूर्यदेव त्यागी ने द्वीप प्रज्वलित करने के उपरांत खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। स्वागत पटना जिला जूडो संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा ने जबकि धन्यवाद जदयू नेता सतीश कुमार चंदन ने किया। समारोह में बिहार जूडो संघ के सचिव राम उदय सिंह ने घोषणा की कि इसी चैम्पियनशिप से राज्य टीम हेतु संभावितों का चयन किया जायेगा।

इस राज्य चैम्पियनशिप के सभी पदक विजेताओं को कल दोपहर दो बजे के बाद विधान पार्षद प्रो. डा. रणवीर नंदन पुरस्कृत करेंगे। मौके पर पूर्व एमएलए अरुण मांझी विशिष्टï अतिथि होंगे। कुशवाहा महासभा के युवा राष्टï्रीय अध्यक्ष डा. शक्ति कुमार भोला व सुशील उपाध्याय पटना प्रमंडल जदयू के उपाध्यक्ष सम्मानित अतिथि होंगे।

आज के परिणाम : स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेताओं के नाम-पुरुष 81 किग्रा : कृष (लखीसराय), अक्षय (बांका), विष्णु (लखीसराय)।
महिला 48 किग्रा : निशा कुमारी, प्रियंका, कनकलता व भारती (सभी पटना)। 52 किग्रा : नीतू (बक्सर), स्वाति (वैशाली), चांदनी (मुजफरपुर)। 57 किग्रा : नलिनी (वैशाली), सुधा (भोजपुर), हरनोश (मुजफ्फरपुर) व शिखा (पटना)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.