Friday, June 19, 2026
Home Slider पटना जिला एसजीएफआई क्रिकेट : टीम चयन के लिए अंतिम ट्रायल नौ नवंबर से

पटना जिला एसजीएफआई क्रिकेट : टीम चयन के लिए अंतिम ट्रायल नौ नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के वार्षिक खेल पंचांग के आलोक में आयोजित होने वाली बिहार राज्य विद्यालय अंडर 14, 17 एवं 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पटना जिला टीम का अंतिम ट्रायल पटना हाईस्कूल,गर्दनीबाग में नौ नवम्बर से शुरू होगा।

पटना के जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने खिलाडिय़ों की सूची पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स स्थित डीएसओ कार्यालय में उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि अंडर 14 का ट्रायल नौ नवम्बर को, 17 का 10 नवम्बर को और अंडर 19 का 12 नवम्बर को होगा। संभावित खिलाडिय़ों को आयोजन स्थल पर आधार कार्ड के साथ सुबह सात बजे उपस्थित होना है। बिना आधार कार्ड के ट्रायल में हिस्सा लेने नहीं दिया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.