Monday, June 15, 2026
Home Latest आईसीसी ने शाकिब अल हसन पर लगाया 2 साल का प्रतिबंध

आईसीसी ने शाकिब अल हसन पर लगाया 2 साल का प्रतिबंध

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। आईसीसी ने बांग्लादेश के टी-20 कप्तान शाकिब अल हसन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें एक साल निलंबन का है। आईसीसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के उल्लंघन के तीन आरोपों को स्वीकार करने के बाद शाकिब को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से दो साल के लिए बैन कर दिया गया है। शाकिब ने 2019 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

एक यह मामला जनवरी 2018 में बांग्लादेश, जिंबाम्बे और श्रीलंका के बीच हुई ट्राई सीरीज का है। एक बुकी ने मैच फिक्सिंग के लिए शाकिब से संपर्क साधा था, लेकिन शाकिब ने इसकी जानकारी आईसीसी को नहीं दी थी। दूसरा मामला आईपीएल 2018 से जुड़ा है जिसमें सनराइज हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान शाकिब से एक बुकी ने संपर्क किया था।

आईसीसी बुकी की जानकारी छुपाने को लेकर शाकिब से नाराज था और उसने बीसीबी से कहा था कि वह शाकिब को अभ्यास से दूर रखे। आईसीसी ने इसके बाद जाकर शाकिब पर यह प्रतिबंध लगाया है। शाकिब को अब अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करना होगा और इसके अलावा उन्हें आईसीसी की प्रतिबंध को भी मानना होगा। वह अब 29 अक्टूबर 2020 के बाद से फिर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.