Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट अंडर-17 क्रिकेट में अलीशाह क्लब ने गेटवे क्लब को हराया

अंडर-17 क्रिकेट में अलीशाह क्लब ने गेटवे क्लब को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ। शहर के सोगरा हाईस्कूल मैदान (अलीशाह क्लब ग्राउंड) पर गुरुवार को खेले गए अंडर-17 क्रिकेट प्रैक्टिस मैच में अलीशाह क्लब ने गेटवे क्लब को हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गेटवे ने 138 रन बनाये जिसमें आशीष ने 50 रन, चिंटू ने 20 और साहिल ने 16 रन का योगदान दिया।
जवाब में अलीशाह क्लब के खिलाड़ियों का मिला जुला प्रदर्शन रहा और उन्होंने मैच जीतने में सफलता हासिल कर ली। रोहित ने 23, राहुल ने 17, सर्वोत्तम ने 16, फैयाज ने नाबाद 17 और शशिकांत ने 11 रन बनाये। राहुल कुमार (4 विकेट और 17 रन) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर मोनू यादव और अरशद जैन थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.