Sunday, May 31, 2026
Home Latest चीन ओपन बैडमिंटन : सात्विक-अश्विनी की जोड़ी दूसरे दौर में

चीन ओपन बैडमिंटन : सात्विक-अश्विनी की जोड़ी दूसरे दौर में

by Khel Dhaba
0 comment

चांग्झू (चीन)। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में प्रवीण जोर्डन और मेलाती देइवा ओक्तावियांती की इंडोनेशिया की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी को हराकर उलटफेर किया।

सात्विक और अश्विनी की दुनिया की 26वें नंबर की जोड़ी ने एक गेम गंवाने के बावजूद 50 मिनट में प्रवीण और मेलाती की जोड़ी को 22-20 17-21 21-17 से हराकर 10 लाख डालर इनामी विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।

जोर्डन और मेलाती की जोड़ी 2018 इंडिया ओपन सहित पांच फाइनल में जगह बना चुकी है लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें लगातार दबाव में रखते हुए जीत दर्ज की। सात्विक और अश्विनी का सामना अगले दौर में युकी केनेको और मिसाकी मात्सुतोमो की जापान की जोड़ी और सैम मैगी तथा क्लो मैगी की आयरलैंड की भाई-बहन की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.