Monday, June 15, 2026
Home बिहारअन्य पटना जिला हैंडबॉल टीम का चयन 8 सितंबर को

पटना जिला हैंडबॉल टीम का चयन 8 सितंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। रविवार को बीपी सिन्हा गवर्मेंट फिजिकल कॉलेज में पटना जिला सब जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन दोपहर दो बजे से किया जाएगा।

उपर्युक्त जानकारी पटना जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर ने दी। उन्होंने कहा कि चयनित पटना जिला की टीम आगामी 21 से 23 सितंबर तक भोजपुर में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय सब जुनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखेंगे। एक जनवरी 2004 को या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी हीं ट्रायल में भाग लेने के योग्य हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.