Monday, June 22, 2026
Home झारखंडअन्य जेएसएसपीएस की चंचला कुमारी खेलो इंडिया के राष्ट्रीय शिविर में

जेएसएसपीएस की चंचला कुमारी खेलो इंडिया के राष्ट्रीय शिविर में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। भारतीय कुश्ती संघ के द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से खेलो इंडिया के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रहा हैे। राष्ट्रीय शिविर के लिए अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता चितौड़गढ़(राजस्थान) के सभी पदक विजेता पहलवानों का चयन किया गया है। राष्ट्रीय कुश्ती शिविर के लिए जेएसएसपीएस के बालिका पहलवान चंचला कुमारी का भी 39 क्रिग्रा भार वर्ग के लिए चयनित किया गया है। कुश्ती प्रतियोगिता मे चंचला तीसरे स्थान प्राप्त की थी। ज्ञातव्य हो कि चंचला राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत चूंकी है। पिछले दिन झारखंड सरकार की ओर से 25 हजार रुपये के कैश अवार्ड भी दी गयी। चंचला की इस उपलब्धि पर कुश्ती प्रशिक्षक बबलू का विशेष योगदान है। चंचला और प्रशिक्षक बबलू को खेल विभाग झारखंड सरकार औंर झारखंड कुश्ती सघ के सभी अधिकारियों ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.