Monday, June 22, 2026
Home झारखंड शहीद एतवा उरांव फुटबॉल : सुपरस्टार, सनराइज और साक्षी क्लब अगले राउंड में

शहीद एतवा उरांव फुटबॉल : सुपरस्टार, सनराइज और साक्षी क्लब अगले राउंड में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में मंगलवार को खेले जा रहे शहीद एतवा उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा व संत जेवियर्स इंटर कॉलेज मांडर के बीच खेला गया।

इसमें युवा विकास क्लब ने रोमांचक मुकाबले में संत जेवियर को 1-0 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में सुपर स्टार क्लब मुरजुली ने केएफसी जगन्नाथपुर रांची को 1-0, तीसरे मैच में सनराइज क्लब कानीजाड़ी ने खान ब्रदर्स गोरे को ट्राई ब्रेकर 5-4 और चौथे मैच में साक्षी क्लब जिलेबी घाटी ने एकतरफा मुकाबले में युवा विकास क्लब बूढ़ा खुखरा को 3-0 से हराकर अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली।

4 सितंबर को पहला मैच नवयुवक संघ पोखर टोली और संतना इंटर कॉलेज मिशन के बीच खेला जाएगा। मौके पर आयोजन समिति के सलीम कच्छप, आयता खलखो, पितरुस खलखो, फ्रांसिस जेवियर खलखो, चेगड़े उरांव, मो. शकील (छोटू), होसने कुजूर, अनिल खलखो, मो. रशीद, मिस्टर रहमान, प्रदीप केवट, लखो उरांव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.