Sunday, May 31, 2026
Home बिहारअन्य अशोक कुमार सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 21 सितंबर से

अशोक कुमार सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 21 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार वॉलीबॉल संघ के मार्गदर्शन में स्व.अशोक कुमार सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह (वॉलीबॉल प्रशिक्षक, बिहार पुलिस) की याद में एक वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पु0/महिला) का आयोजन नवीन पुलिस केन्द्र, पटना में आगामी 21 से 22 सितंबर तक किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालनार्थ बिहार पुलिस वॉलीबॉल, एज़ी़ टीम, बैंक टीम एवं अन्य विभागों के खेल प्रेमियों की एक बैठक न्यू पुलिस लाईन, पटना में आयोजित की गयी, जिसमें निर्णय लिया गया कि पुरुष वर्ग में 10 टीम तथा महिला वर्ग में 04 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
उक्त अवसर पर वॉलीबॉल खेल को बिहार में गतिमान करने वाले खेल प्रेमियों को सम्मानित भी किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता फ्लड लाईट में आयोजित की जायेगी। उक्त बातों की जानकारी संयोजक प्रमोद कुमार सिंह, बॉलीबॉल कोच द्वारा दी गयी है।
उक्त बैठक में संतोष कुमार, मनोज कुमार, प्रेम कुमार, संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राकेश नन्दन, जितेन्द्र कुमार सिंह, समरजीत सिंह आदि सहित बिहार पुलिस एवं पटना पुलिस के सभी खिलाड़ी उपस्थित थें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.