Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारअन्य भोजपुर जिला विद्यालय खेल का शानदार आगाज

भोजपुर जिला विद्यालय खेल का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के खेल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन भोजपुर के तत्वावधान में शनिवार से शुरू चार दिवसीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य उद्धघाटन जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने गुब्बारा उड़ा कर किया। उद्घाटन के मौके पर संत पाल के स्कूली बच्चों ने अपने बैड पाटी की मोहक प्रस्तुति दी। मार्च पास्ट केआगे सम्भावना स्कूल के एन सी सी कैडेट के बच्चों द्वारा कार्यक्रम को और सुशोभित किया।
इस मौके पर भोजपुर के डीएम ने बच्चों को खेल भावना एवं अनुशासन से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ आत्मा बसती है। खेल में बहुत अच्छी संभावनाएं है। सबों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, भोजपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी, नीरज सिंह, शिव नारायण पाल, संजीव कुमार, रजनीश पाण्डेय, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार सिंह, कुमार विजय मौजूद थे। मंच का बेहतर संचालन ओम प्रकाश पाल ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights