Friday, June 5, 2026
Home बिहारअन्य भोजपुर जिला स्कूल खेल कल से, तैयारियां पूरी

भोजपुर जिला स्कूल खेल कल से, तैयारियां पूरी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के खेल क्रार्यक्रम 2019 के अन्तर्गत जिला प्रशासन भोजपुर के तत्वावधान में कल से आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय विधालय खेल प्रतियोगिता के सफल संचालननार्थ सभी जिला खेल संघों के सचिवों, खेल संयोजक, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के साथ जिला खेल कार्यालय में संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर के समक्ष बैठक आहुत की गई।

इस बैठक में खेल आयोजन में मार्च पास्ट से लेकर मशाल जुलूस, खेल आयोजन कराने तक हर पहलू पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक मे यशवंत सिंह (एथलेटिक्स), मुकेश कुमार (कबड्डी), राम प्रसाद चौधरी (खो-खो) अभिषेक कुमार ओझा (हैंडबाल), राजेश ठाकुर, नीरज सिंह, कुमार मंगलम, सुग्रीव कुमार, शिव नारायण पाल, संजीव कुमार, प्रेम प्रियदर्शी, पुष्माकर, राकेश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, कुमार विजय, रजनीश पांडेय आदि लोगों ने भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.