Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट अंडर-14 क्रिकेट : लीड्स एशियन स्कूल की बंपर जीत

अंडर-14 क्रिकेट : लीड्स एशियन स्कूल की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला के मसौढ़ी बाजार के डीएन कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल अंडर-14 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में लीड्स एशियन स्कूल ने जीत हासिल की। उसने एसएसआर सीए को 102 रनों से पराजित किया।

एसएसआर क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लीड्स एशियन स्कूल ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाये। कुमार शान ने 60 रन, प्रियांशु ने 26 रन, शुभम ने 23, सूरज ने 21 रन बनाये। अमन ने 46 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

जवाब में एसएस आर क्रिकेट एकेडमी की टीम 21.1 ओवर में 94 रनों पर सिमट गई। कनिष्क ने 23 रन, आकाश ने 14 रन बनाये। सूरज ने 9 रन देकर तीन, कुमार शान ने 6 रन देकर दो विकेट चटकाये। कुमार शान को अखिलेश अकेला ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.