Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ी सहित कई हस्तियों को करेगा सम्मानित

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ी सहित कई हस्तियों को करेगा सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले खेल दिवस समारोह के अवसर पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ खिलाड़ियों एवं खेलों को बढ़ाने में जुड़े खेल प्रेमीगण को सम्मानित करेगा। यह जानकारी पूर्णिया जिला किक्रेट संघ के सचिव सह ईस्ट जोन के चैयरमेन व प्रशिक्षक हरिओम झा ने दी।

उन्होंने कहा कि सत्र 2018-19 में शिव आयुष सहाय, श्रवन निगरोध, अभिषेक कुमार चौधरी, मो आकीब रज़ा, विजय भारती एवं महिला वर्ग से अपूर्वा कुमारी अपने राज्य बिहार के लिए खेल रहे हैं। वर्तमान में राज सिंह नवीन, मो जियाउल हक, पवन सरगर, अनिमेष शर्मा, प्रीतेश ठक्कर , भास्कर दुवे, शिशिर साकेत, अभिषेक कुमार बाबू, रोहन सिंह,अमर यादव, मोनू प्रसाद, तौसिफ चौहान, ईशु ईशान, उत्सव, अभिषेक कुमार, हर्ष आयुष, अनुज मध्यान, अमन स्वरूप , मन्नू सिंह के साथ साथ दर्जनों पूर्णिया के प्रतिभावान क्रिकेट राज्य स्तर पर खेलने को तैयार हैं। इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।

पूर्णिया जिला में क्रिकेट खेल को बढ़ाने में अतुल्य योगदान देने वाली पूर्णिया जिला किक्रेट संघ के अध्यक्ष सह बिहार टीम की मैनेजर श्रीमती स्वाति वैशंयत्री, प्रतिभाओं को निखारने वाले पूर्णिया के सीनियर किक्रेटर शंशाक शेखर सिंह गुड्डू, सुधांशु शेखर प्रसाद पिंटू, मो नैय्यर अली, मो इरशाद आलम, मो सरजील असर, मो इस्तियाक अहमद, रतन पौदार, निशांत कुमार सहाय विक्की को भी सम्मानित किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.