Tuesday, May 26, 2026
Home Latest टेटे : हरमीत देसाई नेशनल रैंकिंग के सेमीफाइनल में

टेटे : हरमीत देसाई नेशनल रैंकिंग के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

तिरुवनंतपुरम। अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किए गए भारतीय टेबुल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जिम्मी जॉर्ज स्टेडियम में जारी यूटेटे नेशनल रैंकिंग (साउथ जोन) टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

छठी सीड हरमीत ने क्वार्टर फाइनल में सुभाजीत साहा को 4-0 से मात देकर अंतिम चार में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में गुजरात के हरमीत का सामना सौम्यजीत घोष से होगा। हाल में नाइजीरिया ओपन में कांस्य पदक जीतने वाले घोष ने क्वार्टर फाइनल में दूसरी सीड सुधांशु ग्रोवर को 4-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights