Saturday, June 20, 2026
Home Latest अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई विंडीज ए की टीम

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई विंडीज ए की टीम

by Khel Dhaba
0 comment

पोर्ट ऑफ स्पेन। वेस्टइंडीज ए क्रिकेट टीम यहां क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को इंडिया ए के खिलाफ अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। विंडीज ए ने दिन का खेल खत्म होने तक अपने पांच विकेट 243 रनों पर खो दिए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज शेन डॉवरिच 24 और रेयमन रेइफर 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

विंडीज ए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (36) और मोंटसिन होज (65) ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। संदीप वॉरियर ने बै्रथवेट को आउट इंडिया ए को पहली सफलता दिलाई।

कप्तान के जाने के बाद होज ने शर्माह ब्रूक्स (53) के साथ टीम के स्कोर को मजबूती से आगे बढ़ाया। मोहम्मद सिराज ने 149 के कुल स्कोर पर होज को भी आउट कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में 65 रन बनाए और आठ चौके और एक छक्का मारा।

यहां से विंडीज ए लगातार विकेट खोती चली गई। सुनील एम्ब्रीस (12), ब्रूक्स और जैरेमेन ब्लैकवुड (20) 196 के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे।

यहां से डॉवरिच और रेमन ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। भारत के लिए सिराज, वॉरियर, शिवम दूबे, कृष्णाप्पा गौतम, मयंक मारकंडे ने एक-एक विकेट लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.