बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: अपूर्वा के शतक से टीम बी विजयी, टीम ई ने टीम एफ को 69 रन से हराया
पटना, 20 जून। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में टीम बी और टीम ई ने शानदार जीत दर्ज की।
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम बी की कप्तान अपूर्वा कुमारी ने शानदार 110 रन की पारी खेली और टीम ए पर अपनी टीम को 21 रन की शानदार जीत दिलाई।
बिदुपुर में खेले गए एक अन्य मुकाबले में टीम ई ने सामूहिक प्रदर्शन के दम पर टीम एफ को 69 रन से पराजित किया।
टीम बी ने टीम ए को 21 रन से हराया
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बी ने 37.2 ओवर में 227 रन बनाए। कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 86 गेंदों पर 110 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 23 चौके शामिल रहे। खुशी कुमारी ने 33 रन और अंजलि कुमारी ने 15 रन का योगदान दिया।
टीम ए की ओर से अमृता ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि भाग्यश्री और अंशु अपूर्वा ने 2-2 विकेट हासिल किए।
जवाब में टीम ए 40 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन ही बना सकी। प्राजक्ता पी ने नाबाद 45 रन, अंशु अपूर्वा ने नाबाद 34 रन, तान्या रैना और प्रगति सिंह ने 31-31 रन बनाए। टीम बी की ओर से पिंकी कुमारी, तेजेश्वी, प्रीति प्रिया, अनामिका राज, नेहा कुमारी और अपूर्वा कुमारी ने एक-एक विकेट लिया। टीम बी ने 21 रन से मैच जीत लिया। विजेता टीम की अपूर्वा कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर:
टीम बी : 37.2 ओवर में 227 रन पर ऑल आउट, अपूर्वा कुमारी 110, खुशी कुमारी 33, अंजली कुमारी 15, अनामिका कुमारी नाबाद 13, अतिरिक्त 34, अमृता 4/29, भाग्यश्री 2/44, अंशु अपूर्वा 2/30, प्रिया 1/41, खुशबू 1/29, भाग्यश्री 2/44
टीम ए : 40 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन, प्राजक्ता पी नाबाद 45, अंशु अपूर्वा नाबाद 34, प्रगति सिंह 31, बंदना सिंह 12, अनामिका 15, अतिरिक्त 29, पिंकी कुमारी 1/44, प्रीति प्रिया 1/24, तेजस्वी 1/26, अनामिका राज 1/41, अपूर्वा कुमारी 1/26, नेहा कुमारी 1/14.
टीम ई ने टीम एफ को 69 रन से हराया
बिदुपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम ई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 244 रन बनाए। ममता ने 46, सुनिधि ने 35, अनाम सहाय ने 30 और बॉबी कुमारी ने 22 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 52 रन मिले।
टीम एफ की ओर से शिल्पा कुमारी ने 28 रन देकर 3 विकेट, अंचल कुमारी ने 2 विकेट और सिमरन व रिशिका किंजल ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम एफ 35.2 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। सिमरन ने 57 और कप्तान हर्षिता भारद्वाज ने 48 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। टीम ई की ओर से सरिता कुमारी ने 26 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि शिल्पी कुमारी, निप्पू राजपूत और सुनिधि ने एक-एक विकेट लिया। विजेता टीम की सरिता कुमारी (4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर:
टीम ई : 40 ओवर में नौ विकेट पर 244 रन, ममता 46, सुनिधि 35, अनाम सहाय 30, विशालाक्षी 16, खुशी सहाय 10, बॉबी कुमारी 22, निशा भारती नाबाद 16, अतिरिक्त 52, शिल्पा कुमारी 3/28, हंशु राज 1/19, रिषिका किंजल 1/46, आंचल कुमारी 2/40, सिमरन 1/45।
टीम एफ : 35.2 ओवर में 175 रन पर ऑल आउट, सिमरन 57, हर्षिता भारद्वाज 48, अतिरिक्त 34, सरिता कुमारी 4/26, शिल्पी कुमारी 1/18, निप्पू राजपूत 1/29, सुनिधि 1/33