Monday, June 15, 2026
Home Uncategorized कप्तान याशिता ने टीम सी को बनाया चैंपियन

कप्तान याशिता ने टीम सी को बनाया चैंपियन

फाइनल में टीम ई को नौ रन से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 जून। टीम सी ने बीसीए वीमेंस सीनियर एंड अंडर-23 टी20 ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में टीम सी ने टीम ई को 9 रन से पराजित किया।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टॉस टीम सी ने जीता। शुरुआत खराब रही। ओपनर बैटर नेहा कुमारी बिना खाता खोले पवेलियन लौंटी। इसके बाद खुशबू का साथ देनें याशिता सिंह आईं पर विकेटों का गिरना कुछ-कुछ अंतराल पर जारी रहा। विकेटों के क्रम में याशिता सिंह के बल्ले से रन बरसते रह। याशिता सिंह ने 55 गेंद में 15 चौका व 3 छक्का की मदद से पूरे 100 रन की पारी खेली। अंत में सोनी ठाकुर और रचना सिंह ने नाबाद रहते हुए स्कोर को 150 रन के पार पहुंच दिया और इस तरह टीम सी ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाये।

टीम सी की ओर से खुशबू कुमारी ने 15, ममता कुमारी ने 12, सोनी ठाकुर ने नाबाद 18 और रचना सिंह ने नाबाद 4 रन बनाये।

टीम ई की ओर से निशा भारती ने 2, शिल्पी कुमारी,निप्पू कुमारी और सरिता कुमारी ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में टीम ई अच्छी शुरुआत की। सलामी बैटरों विशालाक्षी और ममता के बीच 30 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद अनम सहाय और बॉबी कुमारी ने अच्छी पारी खेली पर मध्यक्रम और निचले क्रम के बैटर फेल रहीं और अंतत: टीम ई 19.3 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट हो गई।

टीम ई की ओर से विशालाक्षी ने 24, ममता ने 26, अनम सहाय ने 26, बॉबी कुमारी ने 26, निप्पू कुमारी ने 11 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 16 रन बने।

टीम डी की ओर से याशिता सिंह ने 3, ईशा गुप्ता, रचना सिंह और अनुषा शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाये। जबकि प्रीति कुमारी को 1 विकेट मिला। याशिता सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

टीम सी : 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन, खुशबू कुमारी 15, याशिता सिंह 100, ममता कुमारी 12, सोनी ठाकुर नाबाद 18, अतिरिक्त 11, शिल्पी कुमारी 1/28, निप्पू कुमारी 1/16, सरिता कुमारी 1/36, निशा भारती 2/23

टीम ई : 19.3 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट, विशालाक्षी 24, ममता कुमारी 26, अनम सहाय 26, बॉबी कुमारी 26, निप्पू कुमारी 11, अतिरिक्त 16, रचना सिंह 2/21, प्रीति कुमारी 1/30, याशिता सिंह 3/34, ईशा गुप्ता 2/23, अनुषा शर्मा 2/26,

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.