पटना, 15 जून। चाईबासा (झारखंड) में त्रिकोणीय सीरीज खेलने गई पटना की वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने अपने दूसरे मैच में वेस्ट सिंहभूम क्रिकेट एकेडमी को 96 रन से पराजित किया। एक बार फिर प्रियांशु जेएस ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।
चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस वेस्ट सिंहभूम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट पर 214 रन बनाये। नीतीन राज ने 53, तेजस्वी चौहान ने 45,रजनीश कश्यप 24, ओम ने नाबाद 23 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 34 रन बने।
वेस्ट सिंहभूम क्रिकेट एकेडमी की ओर से नमन ने 2, चंदन और आर्यन ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में वेस्ट सिंहभूम क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाये। नमन ने 20, अविरल ने 25 रन बनाये।
वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रियांशु जेएस ने 3, प्रिंस, दिवांश और अयान सिंह ने 2-2 जबकि प्रियांशु कुमार प्रतीक ने 1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी : 35 ओवर में पांच विकेट पर 214 रन, नीतीन राज 53, तेजस्वी चौहान 45, शिवम सम्राट 12, विकास नाबाद 17, रजनीश कश्यप 24, ओम नाबाद 23, अतिरिक्त 34, चंदन प्रसाद 1/46, आर्यन गोप 1/31, नमन 2/40
वेस्ट सिंहभूम क्रिकेट एकेडमी : 24.2 ओवर में 118 रन, राज रिषभ 12, नमन 20, अविरल 25, अतिरिक्त 34, प्रिंस 2/32, दिवांश 2/30, प्रियांशु जेएस 3/19, प्रियांशु प्रतीक 1/24, अयान सिंह 2/8