Wednesday, June 3, 2026
Home FIFA WORLD CUP FIFA World Cup 2026: जानिए भारतीय मूल के उन 4 खिलाड़ियों को जो खेलेंगे विश्व कप

FIFA World Cup 2026: जानिए भारतीय मूल के उन 4 खिलाड़ियों को जो खेलेंगे विश्व कप

by Khel Dhaba
0 comment

फीफा विश्व कप में भले भारत के लिए खेलना फिलहाल मुश्किल है पर इस टूर्नामेंट में इस बार भारतीय मूल के चार खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे। यह चार खिलाड़ी हैं यह चार खिलाड़ी सरप्रीत सिंह, सैमुअल मौतौसामी, निशान वेलुपिल्ले और तहसीन मोहम्मद हैं जो फ्रांस के मिडफील्डर विकास धोरासू के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

धोरासू जर्मनी में 2006 के विश्व कप में खेले थे। धोरासू के पूर्वज आंध्र प्रदेश के विजयनगरम की रहने वाले थे। तो आइए नजर डालते फीफा विश्व कप में खेलने वाले भारतीय मूल के चार खिलाड़ियों के पर।

सरप्रीत सिंह (न्यूजीलैंड)

सरप्रीत सिंह ऑकलैंड में पंजाबी माता-पिता के घर जन्मे सरप्रीत 2018 में मुंबई में अंतरमहाद्वीपीय कप के दौरान भारत में भी खेले थे। उन्होंने उसी वर्ष न्यूजीलैंड के लिए पदार्पण किया था। भारत ने तब खिताब जीता जबकि न्यूजीलैंड चार देशों के इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहा।

इसके एक साल बाद सरप्रीत जर्मन की पहली डिवीजन लीग में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने 2019 में बायर्न म्यूनिख की तरफ से पदार्पण किया। वह ऑस्ट्रेलियाई ए-लीग टीम वेलिंगटन फीनिक्स से बायर्न म्यूनिख में शामिल हुए थे।

सरप्रीत ने 20 जून, 2020 को एससी फ्रीबर्ग के खिलाफ बायर्न म्यूनिख के लिए अपना पहला सीनियर मैच खेला। वह उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2019-2020 सत्र में बुंडेसलीगा का खिताब जीता था। मिडफील्डर सरप्रीत पुर्तगाल के यूनियाओ डी लीरिया और सर्बिया की सुपरलीगा टीम एफके टीएससी की तरफ से भी खेले। इसके बाद वह फीनिक्स के लिए ए-लीग में खेले।

उन्हें इस साल फरवरी में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह आठ सप्ताह तक मैदान से बाहर रहे, लेकिन अप्रैल में उन्होंने वापसी की और न्यूजीलैंड की विश्व कप की 26 सदस्यीय टीम में जगह बनाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 24 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और तीन गोल किए हैं। सरप्रीत ने 2017 और 2019 फीफा अंडर-20 विश्व कप में भी न्यूजीलैंड के लिए खेले थे।

सैमुअल मौतौसामी (कांगो)

कांगो टीम की ओर से खेलने वाले मौतौसामी का जन्म फ्रांस में हुआ था। उनकी माता कांगो मूल और पिता तमिल मूल के हैं। फीफा के नियमों के अनुसार कोई खिलाड़ी किसी राष्ट्रीय टीम के लिए तभी खेल सकता है जब उसकी जैविक माता, जैविक पिता या दादा-दादी का जन्म उस देश में हुआ हो। खिलाड़ी के पास उस देश का पासपोर्ट भी होना चाहिए जिसका वह प्रतिनिधित्व कर रहा है। 29 वर्षीय मिडफील्डर वर्तमान में यूनान के सुपर लीग क्लब एटरोमिटोस के लिए खेल रहा है। वह कांगो की सीनियर राष्ट्रीय टीम की तरफ से अब तक 57 मैच खेल चुके हैं।

निशान वेलुपिल्ले (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल निशान वेलुपिल्ले की मां एंग्लो-इंडियन और पिता श्रीलंकाई मूल के तमिल हैं। यह 25 वर्षीय विंगर ऑस्ट्रेलिया की 26 सदस्यीय टीम के उन 17 खिलाड़ियों में से एक हैं जो फीफा विश्व कप में अपना पदार्पण करेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष स्तरीय ए-लीग में मेलबर्न विक्ट्री के लिए खेलते हैं। उन्होंने अक्टूबर 2024 में विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए पदार्पण किया। वेलुपिल्ले ने चीन के खिलाफ स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे और उन्होंने अपने पहले ही मैच में गोल किया। तब से लेकर अब तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सात मैच खेले जिनमें उन्होंने तीन गोल किए हैं। ये सभी गोल उन्होंने विश्व कप क्वालीफायर में किए।

तहसीन मोहम्मद जमशेद (कतर)

तहसीन का जन्म दोहा में मलयाली माता-पिता के घर हुआ था, जो 2006 में कन्नूर से कतर चले गए थे। वह 16 जून को 20 साल के हो जाएंगे। तहसीन के पिता जमशेद कालीकट विश्वविद्यालय के पूर्व खिलाड़ी थे। कतर में अकाउंटेंट जमशेद थालास्सेरी के रहने वाले हैं और उनकी मां श्यामा कन्नूर के पास वालापट्टनम की रहने वाली हैं।

तहसीन ने दोहा स्थित एस्पायर अकादमी में अपने फुटबॉल कौशल को निखारा और कतर स्टार्स लीग में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बने। अभी वह अल दुहैल एससी के लिए खेलते हैं।

विंगर तहसीन ने फीफा विश्व कप के एशियाई क्वालीफायर ग्रुप मैच के दौरान 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया। उन्होंने जिम्बाब्वे (2025) और आयरलैंड (2026) के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भी हिस्सा लिया है। उन्होंने अभी तक कोई गोल नहीं किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.