Wednesday, June 3, 2026
Home Uncategorized पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एलबीएस सीसी विजयी

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एलबीएस सीसी विजयी

मोहित और रॉकी की शानदार गेंदबाजी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 जून। मोहित कुमार (5 विकेट) और रॉकी कुमार (4 विकेट) के शानदार गेंदबाजी की बदौलत एलबीएस सीसी ने पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शानदार जीत दर्ज की। अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मुकाबले में एलबीएस सीसी ने भंवर पोखर को 8 विकेट से पराजित किया।

टॉस भंवर पोखर सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भंवर पोखर सीसी की टीम 19.1 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेम रजा ने 22 और अमन कुमार ने 36 रन बनाये।

एलबीएस सीसी की ओर से मोहित कुमार ने 5 और रॉकी कुमार ने 4 विकेट चटकाये।

जवाब में एलबीएस सीसी की टीम 8.5 ओवर में दो विकेट पर 79 रन पर ऑल आउट हो गई। सूरज कुमार ने 23, राजवीर ने 15 और प्रिंस सिन्हा ने नाबाद 12 और अमन कुमार सिंह ने नाबाद 13 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 16 रन बने।

भंवर पोखर सीसी की ओर से अमन कुमार और प्रखर गुप्ता ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के अमन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

भंवर पोखर सीसी : 19.1 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट, प्रेम राज 22, अमन कुमार 36, मोहित कुमार 5/18, रॉकी कुमार 4/10

एलबीएस सीसी : 8.5 ओवर में दो विकेट पर 79 रन, सूरज कुमार 23, राजवीर 15, प्रिंस सिन्हा नाबाद 12, अमन कुमार नाबाद 13, अमन कुमार 1/42, प्रखर गुप्ता 1/19

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.