Thursday, May 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट आशीर्वाद मेमोरियल स्कूल क्रिकेट में सेंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी विजयी

आशीर्वाद मेमोरियल स्कूल क्रिकेट में सेंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी विजयी

द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल, सीवान को 6 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 9 मई। स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में 9 मई यानी शनिवार से शुरू आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सेंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी ने द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सीवान को 6 विकेट से हरा दिया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप ए के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल की टीम राहुल के 32 व आयुष के 14 रन की पारी के बदौलत में 82/10 रन(18.3ओवर) का स्कोर बनाया। सेंट जार्ज हाई स्कूल के गेंदबाज शक्ति व सौरव ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में सेंट जार्ज हाई स्कूल ने शहरयार के 23 व अमन के 19 रन के बदौलत 83/4(12.5 ओवर) का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल के गेंदबाज उज्ज्वल ने 3 विकेट लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंट जार्ज हाई स्कूल के शक्ति को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे। कल सुबह-सत्र में द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सीवान की टीम द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली के सामने होगी वही शाम के मुकाबले में इमैनुएल स्कूल की टीम के सामने डीएवी पब्लिक स्कूल मोतिहारी की टीम होगी।

मौके पर मुख्य अतिथियों में अनील वर्मा,सुशील कुमार, डॉ अमित,डॉ फैसल परवेज खान,महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights