पटना, 27 अप्रैल। पटना शतरंज अकादमी एवं द चेस सर्कल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय सायंस कॉलेज के जिम्नाजियम हॉल में रविवार को आयोजित रुपेश रंजन स्मृति खुली रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब पटना जिला के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रुपेश बी रामचन्द्र ने जीत लिया। रुपेश बी रामचंद्र प्रतियोगिता के सात चक्रों में अविजित रहते हुए (6.5 ) अंकों के साथ विजेता बने। वहीं पटना के पीयूष कुमार (6 अंक) ने दूसरा, बेगुसराय के अनिकेत रंजन (6 अंक) ने तीसरा एवं पटना के वयोवृद्ध अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमोद कुमार सिंह (6 अंक) ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में राज्य के 47 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी सहित कुल 123 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत पटना शतरंज अकादमी के सचिव राकेश रंजन एवं दिलीप दिलीप भगत ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष मनमोहन पांडेय, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, सुधीर कुमार मिश्रा, बीएमपी वर्मा, आदिति आर्य, राकेश रंजन, संतोष कुमार पांडे, सुधीर कुमार सिन्हा, राजेश रंजन उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राकेश कुमार के अनुसार प्रतियोगिता में पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार रहे-
मुख्य पुरस्कार
प्रथम-रूपेश बी रामचंद्र, द्विततीय-पीयूष कुमार, तृतीय-अनिकेत रंजन चतुर्थ-पीके सिंह, पांचवां-सुशील कुमार सिंह, छठा-राजकुमार चौहान, सातवां- निलेश शंकर, आठवां-मोहम्मद तबस्सीर आलम, नौवां-मिनहाजुल होदा, दसवां-अभिषेक सोनू, ग्यारहवां-अभिषेक सहनी, बारहवां-राज आर्यन, तेरहवां-राकेश कुमार, चौदहवां-आलोक प्रियदर्शी, 15वां स्थान-नीरज कुमार।
विशेष पुरस्कार
वेटरन खिलाड़ी : प्रथम स्थान-कुणाल,दूसरा-विद्यापति।
महिला खिलाड़ी : प्रथम-अदिति सिंह, द्वितीय- अदिबा उल्लाह,तीसरा-राजश्री।
अंडर 19 बालक वर्ग : प्रथम-कार्तिकेय नंदन,द्वितीय-कार्तिक कुमार, तृतीय-रोमांग वत्स।
अंडर-19 बालिका वर्ग : प्रथम-कृतिका रंजन, द्वितीय-आशिका कुमारी, तृतीय-स्वाति कुमारी।
अंडर 15 बालक वर्ग : प्रथम-अव्यय शर्मा, द्वितीय-अचिंत्य कश्यप, तृतीय-अनुभव मिश्रा।
अंडर-15 बालिका- प्रथम-सान्वि प्रकाश, द्वितीय-तृषा रंजन, तृतीय-अनिका अभिनव।
अंडर 10 बालक वर्ग- प्रथम-श्रेयांश सिंह, द्वितीय-प्रियांशु राज, तृतीय-अधृत तिवारी।
अंडर-10 बालिका : प्रथम-शानवी सिंह,द्वितीय-दिव्या रश्मि आनंद, तृतीय-चेतन लक्ष्मी।
अंडर-7 बालक : प्रथम-भाव्यांश अनंतजीत, द्वितीय-आर्यन कुमार, तृतीय-शिवाय चौधरी।
अंडर-7 बालिका : अविका अभिनव, द्वितीय-आयरा डालमिया, तृतीय-अनवी श्रॉफ।
रुपेश रंजन के बारे में
रुपेश रंजन बिहार के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी थे। साउथ एशियन एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता 2016, जम्मू में 5वां स्थान, डिसीए फिडे रेटिंग प्रतियोगिता 2013, नई दिल्ली में पहला स्थान, विजयवाडा फिडे रेटिंग प्रतियोगिता 2014 में दूसरा स्थान कई सिनियर एवं विभिन्न आयु वर्ग के राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में बिहार प्रतिनिधित्व कर चुके रुपेश रंजन बिहार के पटना विश्वविद्यालय अंतर्गत पटना सायंस कॉलेज से बर्ष 2012 में गणित से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी एवं वर्ष 2014 में पटना विश्वविद्यालय के गणित विभाग से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की थी। वर्ष 2022 से अंतिम समय तक वे बाढ़ पॉलिटेक्निक में अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे।