Monday, April 27, 2026
Home बिहारकबड्डी देव कबड्डी एकेडमी ने जीती गंगा दामोदर कबड्डी चैंपियनशिप

देव कबड्डी एकेडमी ने जीती गंगा दामोदर कबड्डी चैंपियनशिप

फाइनल में मिथिला आर्टिसन्स को किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

गोपालगंज, 27 अप्रैल। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में स्थानीय मिंज स्टेडियम में रविवार यानी 26 अप्रैल को देर रात संपन्न गंगा दामोदर कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब देव कबड्डी एकेडमी,पटना ने जीत लिया।

फाइनल में देव कबड्डी अकादमी ने मिथिला आर्टिसन्स को 50-35 के स्कोर से पराजित किया। देव कबड्डी एकेडमी की ओर से शांतनु ने 21 रेड अंक हासिल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। डिफेंस में अंकित ने 8 टैकल अंक और आदित्य ने 7 टैकल अंक लेकर शानदार प्रदर्शन किया। मिथिला आर्टिसन्स की ओर से रवि ने 22 रेड अंक हासिल किए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

इसके पहले सेमीफाइनल में देव कबड्डी एकडेमी ने बोकारो स्टील स्मैशर्स को 55-33 के अंतर से पराजित किया। इस मैच में देव कबड्डी एकेडमी की ओर से शांतनु ने शानदार 21 रेड अंक हासिल किए। उनके साथ आदित्य और दीपक ने 8-8 रेड अंक जोड़े। डिफेंस में अंकित ने 5 टैकल अंक लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बोकारो स्टील स्मैशर्स की ओर से राहुल ने 11 रेड अंक और विक्की ने 9 रेड अंक हासिल किए।

दूसरे सेमीफाइनल में मिथिला आर्टिसन्स ने कोडरमा क्रशर्स को 59-45 से मात दी। कोडरमा की ओर से आदित्य ने 16 और बिट्टू ने 13 रेड अंक हासिल किए। मिथिला आर्टिसन्स की तरफ से रवि ने शानदार 28 रेड अंक हासिल किए, जबकि राजा ने 8 रेड अंक और सौरभ ने 3 टैकल अंक जोड़े।

समापन समारोह में गोपालगंज सदर विधायक सुभाष सिंह, डॉ. अभिषेक (सक्षम हॉस्पिटल), डॉ. अभिषेक (नमन हार्ट हॉस्पिटल, पटना), विनोद कुमार एवं दुर्गा राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर विधायक सुभाष सिंह ने कहा कि गंगा दामोदर कबड्डी चैंपियनशिप जैसे आयोजन गोपालगंज और पूरे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। इस तरह के प्रयासों से न केवल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, बल्कि युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह भी बढ़ता है। मैं आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

यह पुरस्कार मिला

विजेता टीम : ट्रॉफी और रुपए 1,00,000
उपविजेता : ट्रॉफी और रुपए 60,000
बेस्ट रेडर ऑफ द टूर्नामेंट-शांतनु कुमार (ट्रॉफी और रुपए 10,000)
बेस्ट डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट – आदित्य कुमार (ट्रॉफी व रुपए 10,000)
फैन फेवरेट टीम – रुपए 10,000

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights