Monday, April 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट : ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी बना चैंपियन

प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट : ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी बना चैंपियन

फाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 अप्रैल। ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर कर लिया। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से पराजित किया।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आदित्य राज ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने रोहन सिंह (57 रन) की अर्धशतकीय प्रहार की बदौलत 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 131 रन बनाये। सौभाग्य मिश्रा ने 14, शुभम कुमार ने 13, स्वजीत दक्षत ने 12 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के सहारे 22 रन बने। ट्रैम्फेंट की ओर से मयंक कुमार ने 5, प्रिंस यादव और आर्यन राज ने 2-2 विकेट चटकाये।

जवाब में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने 22.4 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन बना कर मैच और ट्रॉफी दोनों अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आकाश राज ने 36 रन जबकि आदित्य राज ने नाबाद 30 रन की उपयोगी पारी खेली। रोहित राज ने 10 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के सहारे 28 रन बने। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की ओर नंदन शरण और आदित्य राज ने 2-2 जबकि हिमांशु कुमार मिहिर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों को वरिष्ठ राजनीतिक विश्लषेक डॉ संजय कुमार, स्व. प्रवीण चंद्रवंशी के पिता मुनेश्वर राम, भाई सह वार्ड पार्षद डॉ इंद्रदीप चंद्रवंशी, पटना जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा, राजद के अध्यक्ष संतोष कुमार ने पुरस्कृत किया। समारोह का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक मृत्युंजय झा ने किया जबकि सबों का स्वागत फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने किया।

टूर्नामेंट के हीरो

बेस्ट बैट्समैन : आदित्य राज (बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट बॉलर : दक्ष पांडेय (ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट फील्डर : आर्यन राज (डोनी पोलो पब्लिक स्कूल)
बेस्ट विकेटकीपर : आदित्य राज (ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट : आर्यन राज (एके क्रिकेट एकेडमी)

संक्षिप्त स्कोर

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी: 24 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट, रोहन सिंह 57, सौभाग्य मिश्रा 14, शुभम कुमार 13, स्वजीत दक्षत 12, अतिरिक्त 22, मयंक कुमार 5/26, आर्यन राज 2/16,प्रिंस यादव 2/24, रोहित राज 1/10

ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी: 22.4 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन, आकाश राज 36, आदित्य राज नाबाद 30, रोहित राज 10, अतिरिक्त 28, नंदन शरण 2/16, आदित्य राज 2/22, हिमांशु कुमार 1/24, मिहिर कुमार 1/24

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights