Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरिल स्कूल क्रिकेट : ट्रैम्फेंट और एके एकेडमी क्वार्टरफाइनल में

प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरिल स्कूल क्रिकेट : ट्रैम्फेंट और एके एकेडमी क्वार्टरफाइनल में

स्काई और लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीमें हारीं

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल कर ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी और एके क्रिकेट एकेडमी ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

स्थानीय कृ्ष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार यानी 23 अप्रैल) को खेले गए दोनों प्रीक्वार्टरफाइनल मुकाबले का परिणाम एक समान रहा। ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने एसकेवाई स्पोट्र्स और एके क्रिकेट एकेडमी ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को 8-8 विकेट से पराजित किया।

ट्रैम्फेंट की जीत में आकर्ष और दक्ष चमके

पहले मुकाबले में स्काई स्पोर्ट्स की टीम 20.1 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। देव (19) और बंकु (17) ही प्रमुख स्कोरर रहे। अतिरिक्त के सहारे 43 रन बने। ट्रैम्फेंट के दक्ष पांडेय ने 15 रन देकर चार विकेट चटकाये।

ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। आकर्ष राज ने नाबाद 61 रन की शानदार पारी खेली। विजेता टीम के दक्ष पांडेय प्लेयर ऑफ द मैच बने।

संक्षिप्त स्कोर

स्काई स्पोर्ट्स : 110 (20.1 ओवर), देव 19, बंकु 17, शिवांश 13, अतिरिक्त 43, राहुल 1/21,मयंक 2/11, आदर्श 1/12, दक्ष पांडेय 4/15, मुन्नी कुमार 1/5
ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी : 14 ओवर में दो विकेट पर 111 रन, आकर्ष राज नाबाद 61, मुन्नी कुमार 18, अंश 9, अतिरिक्त 19, शुभम राज 1/21, अंश 1/16

आर्यन राज के नेतृत्व में ए.के एकेडमी की जीत

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाए। अमृत राज ने नाबाद 55 और शिबू भूषण ने 49 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 14 रन बने।

जवाब में ए.के क्रिकेट एकेडमी ने कप्तान आर्यन राज के 70 और सिद्धार्थ स्वास्तिक के नाबाद 32 की पारियों की बदौलत 16.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।

संक्षिप्त स्कोर

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 142/7 (21 ओवर), अमृत राज नाबाद 55, शिबू भूषण 49, अतिरिक्त 14, निखिल राज 1/46, ईशान 1/22, आर्यन राज 1/8, रणवीर राजपूत 2/20.
ए.के क्रिकेट एकेडमी – 143/2 (16.1 ओवर), आर्यन राज रिटायर हर्ट 70, सिद्धार्थ स्वास्तिक नाबाद 32,अतिरिक्त 34,

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.