Wednesday, April 22, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में औरंगाबाद की एकतरफा जीत

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में औरंगाबाद की एकतरफा जीत

हर्ष व आयुष का पचासा, नंदन ने चटकाये 4 विकेट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 अप्रैल। नंदन कुमार (4 विकेट) और हर्ष गिरि (55 रन) और आयुष राज (50 रन) के शानदार खेल की बदौलत औरंगाबाद ने बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में शानदार जीत दर्ज की। औरंगाबाद ने बक्सर को नौ विकेट से हराया।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में बक्सर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 16.5 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 108 रन बनाये। जवाब में औरंगाबाद की टीम 11.3 ओवर में 1 विकेट पर 112 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आयुष राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बक्सर की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 16.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। रोहित कुमार गुप्ता ने 29 रन, पंकज कुमार ने 18 रन और सूर्य प्रताप सिंह, रवि कुमार व अरुण कुमार यादव ने 11-11-11 रन बनाए।

औरंगाबाद की ओर से गेंदबाजी में नंदन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। उनके अलावा रंजीत कुमार और विवेक कुमार सिंह ने 2-2 विकेट चटकाये।

109 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरंगाबाद की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि कप्तान हर्ष राज पुरु जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद आयुष राज (50) और हर्ष हरेंद्र गिरी (55) ने बिना आउट हुए 11.3 ओवर में 1 विकेट पर 112 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

बक्सर: 108 ऑल आउट (16.5 ओवर), रोहित कुमार गुप्ता 29, पंकज 18, अरुण कुमार यादव 11, सूर्य प्रताप सिंह 11,रवि कुमार 11, नंदन कुमार 4/25, रंजीत कुमार 2/8, विवेक कुमार सिंह 2/22, सोनल सिंह 1/15

औरंगाबाद: 11.3 ओवर में 1 विकेट पर 112 रन, हर्ष हरेंद्र गिरी नाबाद 55, आयुष राज नाबाद 50, विकास चौबे 1/20

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights