Tuesday, April 21, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY रित्विज का शतक, भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

रित्विज का शतक, भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

अंतिम क्वार्टरफाइनल में अररिया 6 विकेट से हारा

by Khel Dhaba
0 comment

पावापुरी, 21 अप्रैल। रितविज राज सिंह (118 रन) और मोहित कुमार (4 विकेट) के शानदार खेल की बदौलत भोजपुर ने अररिया को 6 विकेट से हरा कर रणधीर वर्मा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस सत्र में भोजपुर जिला की टीमों ने अबतक सीनियर, अंडर-23 और अब अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के नॉक आउट प्रवेश किया है। मेंस अंडर-23 में भोजपुर की टीम उपविजेता रही है।

स्थानीय एसएससीसी ग्राउंड पर खेले गए अंतिम क्वार्टरफाइनल में अररिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। अररिया की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने जल्द ही विकेट गंवा दिए। सलामी बैटर राकेश सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे पर इसके बाद के बैटरों ने थोड़ा-थोड़ा योगदान दिया और टीम 48.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 228 रन तक पहुंची।

अररिया की ओर से कृष कुमार ने 42, आदर्श सिन्हा ने 22, अमन राज ने 43, अक्षय विश्वास ने 29, उज्ज्वल राज ने 20 रन की पारी खेली। शिवम कुमार झा ने 19 रन का योगदान किया। अतिरिक्त के सहारे 28 रन बने।

भोजपुर की ओर से गेंदबाजी में मोहित कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उनके अलावा अश्विनी कुमार और आदित्य प्रकाश ने दो-दो विकेट लेकर अररिया की पारी को ज्यादा बड़ा होने से रोका।

229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम ने शुरुआत से ही सकारात्मक रुख अपनाया। टीम के सलामी बल्लेबाज रित्विज राज सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उन्होंने 92 गेंदों पर 118 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके इस शतक ने अररिया की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया।

कप्तान अर्जुन सिंह ने 20 रन बनाकर उनका साथ दिया, जबकि अश्विनी कुमार ने नाबाद 54 रन की संयमित पारी खेलते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। भोजपुर ने 34.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अररिया ने भोजपुर टीम को आउट करने के लिए कुल आठ गेंदबाजों को आजमाया पर सफलता केवल शिवम और अक्षय को मिली। शिवम कुमार झा ने 3 और अक्षय विश्वास ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

अररिया : 228 ऑलआउट (48.3 ओवर), कृष कुमार 42, अमन राज 43, अक्षय कुमार बिश्वास 29, आदर्श सिन्हा 22, उज्ज्वल राज 20, शिवम कुमार झा 19, मोहित कुमार 4/43, अश्विनी कुमार 2/33, आदित्य प्रकाश 2/49, अर्चित कश्यप 1/19, शिवांश पांडेय 1/29

भोजपुर : 229/4 (34.1 ओवर), रित्विज राज सिंह 118, अश्विनी कुमार नाबाद 54, अर्जुन सिंह 20, शिवम कुमार झा 3/53, अक्षय विश्वास 1/50

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights