Monday, April 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट शैलेंद्र-राजेश-आलोक मेमोरियल क्रिकेट पर लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट दानापुर का कब्जा

शैलेंद्र-राजेश-आलोक मेमोरियल क्रिकेट पर लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट दानापुर का कब्जा

दिवंगत खेल पत्रकार शैलेंद्र, राजेश और आलोक की स्मृति में आयोजित हुई अंडर-10 क्रिकेट प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेल पत्रकारों शैलेंद्र, राजेश और आलोक की स्मृति में आयोजित शैलेंद्र, राजेश और आलोक मेमोरियल अंडर-10 क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट दानापुर ने तीन विकेट से जीतकर अपने नाम की।

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ दिवंगत खेल पत्रकारों के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित कर हुआ. लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट खेमनीचक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन बनाए। कप्तान भविष्य कुमार ने सर्वाधिक 39 रन और रेयांश केसरी ने 32 रन जोड़े।

जवाब में दानापुर ने लक्ष्य को 18.3 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विजेता टीम के कान्हा प्लेयर आफ द मैच रहे। मैच समाप्ति उपरांत बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर रश्मि चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन सह राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, इंद्रदीप चंद्रवंशी, जीएसटी कमिश्नर शशि शेखर सिन्हा ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर

लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट खेमनीचक: 20 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन, रेयांश केसरी 32, भविष्य कुमार 39, विशेष 12, अतिरिक्त 40, कान्हा 1/9, अनुराग 1/31, पृथ्वी 1/29, पर्व कुमार 2/19, आदित्य गुप्ता 1/10.

लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट दानापुर: 18.3 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन, सक्षम विश्वनाथ 18, रविशंकर कुमार यादव 17, रिषभ 10, रजनिश नाबाद 36, कान्हा नाबाद 11, अतिरिक्त 36, आशीष कुमार 1/17, रेयांश केसरी 2/18, हरिओम 1/18, आदित्य कुमार 1/4, अंशुमान कुमार 2/13.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights