Saturday, April 25, 2026
Home बिहारअन्य ऑल इंडिया नेशनल इंडोर रोइंग प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम घोषित

ऑल इंडिया नेशनल इंडोर रोइंग प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम घोषित

5 सदस्यीय दल भाग लेगा इस प्रतियोगिता में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 अप्रैल। प्रथम ऑल इंडिया नेशनल इंडोर रोइंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक कटक, उड़ीसा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ओडिशा रोइंग एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार रोइंग टीम के कुल 5 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सभी खिलाड़ियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुलजार बाग खेल परिसर, पटना में आयोजित किया गया था, जहां खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरण ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी

अंडर-23 वर्ग:
अनमोल लक्ष्य
मो. आशीम सेराज ईशा

ओपन वर्ग:
साहब बाबू

लाइट वेट (75 किलोग्राम से कम):
डेविड फामुलान
सनी कुमार

टीम ऑफिशियल्स

दल प्रबंधक: तपन कुमार साहा
कोच: मो. मुख्तार खान

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights