राजगीर, 6 अप्रैल। स्थानीय खेल अकादमी में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के छठे दिन मुकाबले गोलों से भरपूर रहे। डिवीजन ‘ए’ में झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि डिवीजन ‘बी’ में दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। डिवीजन बी के पूल बी में बिहार को हार का सामना करना पड़ा। बिहार को कर्नाटक ने 1-2 से पराजित किया।
मुकाबला हुआ ड्रॉ
दिन का पहला मुकाबला डिवीजन ए के पूल का पंजाब बना चंडीगढ़ के बीच खेला गया। हॉकी पंजाब और हॉकी चंडीगढ़ के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। पंजाब के लिए सनमुख सिंह ने 15वें मिनट में गोल किया, जबकि चंडीगढ़ के अर्जनदीप सिंह ने 20वें मिनट में बराबरी दिलाई।
झारखंड की दूसरी जीत
दूसरा मुकाबला डिवीजन ए के पूल बी का हुआ जिसमें हॉकी झारखंड ने हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 8-1 से हराया। झारखंड के लिए आशीष पूर्ति (2’), करण कुमार (8’), जयसन कंडुलना (11’, 49’), संजीत भेंगरा (15’), सुनील भेंगरा (35’), अर्पण पन्ना (41’) और सुखु गुरिया (45’) ने गोल किए। तमिलनाडु के लिए संजय (53’) ने एकमात्र गोल किया। झारखंड की यह लगातार दूसरी जीत है।
यूपी ने हरियाणा को हराया
तीसरा मुकाबला डिवीजन ए का खेला गया। पूल सी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी हरियाणा को 4-0 से हराया। नितीश यादव (10’), प्रह्लाद राजभर (37’), शाहरुख अली (50’) और कप्तान केतन कुशवाहा (56’) ने गोल दागे।
मध्यप्रदेश ने ओड़िशा को दी मात
चौथा मुकाबला डिवीजन ए के पूल डी का खेला गया जिसमें हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 6-4 से हराया। मध्य प्रदेश के लिए सिद्धार्थ बेन (9’, 49’), कप्तान अंश बहुत्रा (12’, 19’), गौतम करण (37’) और यूआई रायन हक (58’) ने गोल किए। ओडिशा की ओर से विनसेटी तिर्की (15’), दीपक टोप्पो (34’, 60’) और अभिनास लकड़ा (53’) ने गोल किए।
दिल्ली ने उत्तराखंड को हराया
छठे दिन का पांचवां मुकाबला डिवीजन बी के पूल ए का खेला गया जिसमें दिल्ली हॉकी ने हॉकी उत्तराखंड को 9-2 से हराया। दिल्ली के लिए सिद्धार्थ (2’, 44’, 45’), आर्यन (20’, 26’, 33’), सुशांत सेहरावत (32’, 52’) और हितेश कटारिया (4’) ने गोल किए। उत्तराखंड के लिए गोविंद सिंह (42’) और विक्की बोहरा सिंह (51’) ने गोल किए।
तेलंगाना ने बंगाल को दी मात
तेलंगाना हॉकी ने हॉकी बंगाल को 6-2 से हराया। अमित दयाल (24’, 36’, 44’, 51’) ने चार गोल किए, जबकि हर्ष कुमार (23’) और कप्तान यासिथ जला सूर्य (58’) ने एक-एक गोल किया।
कर्नाटक ने दी बिहार मात
हॉकी कर्नाटक ने हॉकी बिहार को 2-1 से हराया। कर्नाटक के लिए राजेश प्रतीक यारकल (15’, 33’) ने दोनों गोल किए, जबकि बिहार के कप्तान अभय शाह (6’) ने एकमात्र गोल किया।
हॉकी अरुणाचल प्रदेश ने हिमाचल को दी मात
हॉकी अरुणाचल प्रदेश ने हॉकी हिमाचल को 15-2 से हराया। अरुणाचल प्रदेश के लिए मोहित यादव (1’), मोहम्मद अता (4’, 35’), हिमांशु राजभर (11’, 53’), शशांक कुमार (15’, 31’, 37’, 38’, 39’), राजभर शुभम (18’, 34’), कप्तान आशुतोष पाल (23’), विशाल राजभर (41’) और श्रेयांश कुशवाहा (55’) ने गोल किए। हिमाचल के लिए दक्ष (17’, 58’) ने दो गोल दागे।
छठे दिन का सबसे बड़ा आकर्षण अरुणाचल प्रदेश की 15-2 की बड़ी जीत और शशांक कुमार का पांच गोल का शानदार प्रदर्शन रहा, वहीं दिल्ली के सिद्धार्थ और आर्यन की हैट्रिक ने भी खासा प्रभावित किया।
संक्षिप्त स्कोर
पंजाब 1-1 चंडीगढ़
झारखंड 8-1 तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश 4-0 हरियाणा
मध्य प्रदेश 6-4 ओडिशा
दिल्ली 9-2 उत्तराखंड
तेलंगाना 6-2 बंगाल
कर्नाटक 2-1 बिहार
अरुणाचल प्रदेश 15-2 हिमाचल