पटना, 26 मार्च। स्थानीय याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर चल रही बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग में खेले गए मुकाबलों में के.पी.एस पब्लिक स्कूल और किडजी बिहटा की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। केपीएस पब्लिक स्कूल ने महाविद्या ग्लोबल स्कूल को 126 रन और किडजी बिहटा ने माउंट लिटेरा बोधगया को 2 विकेट से हराया।
पहला मैच
पहले बल्लेबाजी करते हुए केपीएस ने 25 ओवर में 4 विकेट पर 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिव्यांशु ने 63 गेंदों में 89 रन (14 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली, जबकि युवी राज ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। जयश राज ने 39 और प्रखर सिन्हा ने 22 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाविद्या ग्लोबल स्कूल की टीम निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन ही बना सकी। अनमोल कुमार ने 51 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। केपीएस की ओर से आयुष कुमार ने 5 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अभिषेक राज ने 2 विकेट झटके।
खिलाड़ियों को महाविद्या ग्लोबल स्कूल की निदेशक रिमझिम सिंह और बिहार अंडर-23 प्लेयर प्रतीक वत्स ने पुरस्कृत किया।
संक्षिप्त स्कोर
केपीएस : 25 ओवर में चार विकेट पर 248 रन, दिव्यांशु 89, जयश राज 39, युवी राज 58, प्रखर सिन्हा नाबाद 22, अतिरिक्त 39, प्रकुल गुप्ता 1/27, अर्थ कुमार 1/35, अमन कुमार 2/8
महाविद्या ग्लोबल स्कूल : 25 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन, अनमोल कुमार 51, अमन कुमार 14, शशांक शेखर 10, अतिरिक्त 33, अभिषेक राज 2/22, हर्ष 1/36, वीर 1/14, आयुष कुमार 3/23, उज्ज्वल कुमार 1/1
दूसरा मैच
दूसरे मुकाबले में किडजी बिहटा ने माउंट लिटेरा बोधगया को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माउंट लिटेरा की टीम 24.2 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई। अमन कुमार ने 35 और रयान ने 24 रन का योगदान दिया।
जवाब में किडजी बिहटा ने 17.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सचिन सिंह ने 24 रन बनाए, जबकि बिलाल शाह और बिलाल बिन साहिद ने अंत में अहम योगदान देकर टीम को जीत दिलाई।
गेंदबाजी में संस्कार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट झटके और मैच के हीरो बने।
संक्षिप्त स्कोर
माउंट लिटेरा बोधगया : 24.2 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट, रयान 24, अमन कुमार 35, अतिरिक्त 23, बिलाल बिन शाहिद 3/19, बिलाल शाह 3/12, हर्ष राज 3/21, शाश्वत 1/17
किडजी बिहटा : 17.1 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन, रिषभ पांडेय 10, सचिन सिंह 24, आर्यन भास्कर 12, बिलाल शाह 19, बिलाल बिन शाहिद नाबाद 12, अतिरिक्त 26, प्रखर पारितोष 2/27, संस्कार सिंह 4/37, प्रतीक कुमार 1/30, सैयद मेराज अहमद 1/0