पटना, 21 मार्च। बिहार के रोहतास के रहने वाले पीयूष राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तिरुवनंतपुरम (Trivandrum) में आयोजित ऑल इंडिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह दौड़ 47.1 सेकेंड में पूरी कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने बताया कि पीयूष राज का चयन चयन अब एशिया कप और अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (400 मीटर) के लिए हो गया है।
यह बिहार के लिए गर्व का क्षण है। शिवनाथ सिंह के बाद पीयूष राज ऐसे एथलीट बने हैं जिन्होंने अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पीयूष राज हैदराबाद में विशेष प्रशिक्षण ले रहे थे, जिसका परिणाम अब पूरे देश के सामने है।