Thursday, May 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट ईसीडब्ल्यूए सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मार्च से पटना में

ईसीडब्ल्यूए सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मार्च से पटना में

चार टीमें लेंगी हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 मार्च। शैक्षणिक परामर्शदाता कल्याण संघ (ईसीडब्ल्यूए ) द्वारा आयोजित ईसीडब्ल्यूए सीपीएल 2026 के अंतर्गत आज एक भव्य समारोह में सभी टीमों की जर्सी का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया, जिसमें सोसायटी से जुड़े सैकड़ों शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में जानकारी दी गई कि ईसीडब्ल्यूए सीपीएल 2026 के प्रारंभिक क्रिकेट मैच 22 मार्च से श्री कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, खेमनीचक कछुआरा, पटना में खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता शिक्षाविदों के बीच खेल भावना और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

इस विशेष अवसर पर सभी चारों टीमों के कप्तान कौशल राजपूत (वारियर्स), अभिषेक कुमार (चैलेंजर्स), गुलशन राज (राइडर्स) और कुमार राजीव (सुपरजाइंट्स) मौजूद थे। इन सभी ने संयुक्त रूप से सभी टीमों की जर्सी का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक सफल एवं प्रेरणादायक पहल बताया। ईसीडब्ल्यूए द्वारा इस प्रकार के आयोजन से शिक्षाविदों के बीच एकता, सहयोग और खेल भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights