Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY BCA मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण का शेड्यूल जारी

BCA मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण का शेड्यूल जारी

सात मार्च से पटना में खेला जायेगा मुकाबला

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

पटना, 3 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बीसीए द्वारा अपनी वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार क्वार्टरफाइनल मुकाबला 7 से 10 मार्च तक खेले जायेंगे। 12 व 13 मार्च को सेमीफाइनल और 14 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। नॉकआउट दौर के सभी मुकाबले में मोइनुल हक स्टेडियम,पटना में खेले जायेंगे।

ये टीमें पहुंची हैं क्वार्टरफाइनल में

इस बार क्वार्टरफाइनल में पाटलिपुत्र जोन से जहानाबाद, शाहाबाद जोन से भोजपुर, वेस्टर्न जोन से पूर्वी चंपारण, मिथिला जोन से दरभंगा, सेंट्रल जोन से बेगूसराय, मगध जोन से नालंदा, अंगिका जोन से भागलपुर और सीमांचल जोन से कटिहार से क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

सत्र 2024-25 की विजेता टीम गोपालगंज नॉकआउट दौर में पहुंचने में असफल रही। पटना, सीतामढ़ी, कैमूर की टीमें नॉकआउट दौर में नहीं पहुंचीं। नालंदा, कटिहार, भागलपुर और बेगूसराय ने लगातार दूसरी बार क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले

पहला क्वार्टरफाइनल : सात मार्च-ईस्ट चंपारण बनाम जहानाबाद
दूसरा क्वार्टरफाइनल : 8 मार्च-दरभंगा बनाम नालंदा
तीसरा क्वार्टरफाइनल : भागलपुर बनाम बेगूसराय
चौथा क्वार्टरफाइनल : भोजपुर बनाम कटिहार

सेमीफाइनल मुकाबले

12 मार्च : पहला सेमीफाइनल : क्वार्टर फाइनल-1 के विजेता बनाम क्वार्टर फाइनल-4 के विजेता
13 मार्च : दूसरा सेमीफाइनल : क्वार्टर फाइनल-2 के विजेता बनाम क्वार्टर फाइनल-3 के विजेता

फाइनल

14 मार्च : फाइनल मुकाबला सेमीफाइनल-1 के विजेता बनाम सेमीफाइनल-2 के विजेता

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights