Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारफुटबॉल मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में रैंबो क्लब की शानदार जीत

मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में रैंबो क्लब की शानदार जीत

आईजी स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ बैरिया को वॉकओवर

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 2 मार्च। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाने थे। पहले मैच में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और आई.जी. स्पोर्टिंग क्लब के बीच मुकाबला निर्धारित था, लेकिन आई.जी. स्पोर्टिंग क्लब के अनुपस्थित रहने के कारण बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को वॉकओवर का लाभ दे दिया गया।

दूसरा मैच रैंबो फुटबॉल क्लब बनाम सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें रैंबो फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया।

मैच का शुभारंभ राम बाबू चौधरी ने असगर हुसैन, सुनील कुमार सिंह, राकेश कुमार, मुहम्मद सलाउद्दीन, सुरेश महतो तथा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खेल की शुरुआत से ही रैंबो फुटबॉल क्लब ने दबाव बनाए रखा। खेल के 13वें मिनट में जर्सी नंबर 10 शाहिद ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक रैंबो फुटबॉल क्लब ने यह बढ़त बनाए रखी। मध्यांतर के बाद खेल के 41वें मिनट में जर्सी नंबर 16 खालिद ने दूसरा गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। अंततः रैंबो फुटबॉल क्लब ने यह मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।

आज खेले गए मैच के मुख्य निर्णायक अलीमुद्दीन रहे, जबकि सहायक निर्णायक के रूप में मणिराज एवं मुहम्मद सईद तथा चौथे निर्णायक के रूप में विपिन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि होली पर्व के चलते तीन दिनों तक लीग के मैच स्थगित रहेंगे। लीग का अगला मुकाबला 06 मार्च 2026 से पुनः खेला जाएगा। इस दिन दो मैच खेले जाएंगे— पहला मैच पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम एम.आई.टी. हॉस्टल फुटबॉल टीम तथा दूसरा मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब बनाम सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.