Monday, March 2, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सीमांचल जोन से कटिहार अंतिम 8 में

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सीमांचल जोन से कटिहार अंतिम 8 में

सरमन निगरोध की पारी बेकार, पूर्णिया 5 विकेट से हारा

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 2 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन ने कटिहार ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पूर्णिया के सरमन निगरोध की 134 रन की शानदार पारी बेकार चली गई। कटिहार के खालिद आलम (15 रन, 5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच का सार

पूर्णिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में कटिहार ने 46.3 ओवर में पांच विकेट पर 249 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

पूर्णिया की पारी

टीम की ओर से सरमन निगरोध ने 139 गेंद में 16 चौका व 3 छक्का की मदद से शानदार नाबाद 134 रन की पारी खेली, जबकि आकिब रेजा ने 45 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों के रूप में 26 रन भी जुड़े।

कटिहार की ओर से गेंदबाजी में खालिद आलम ने घातक प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में मात्र 23 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि आनंद यादव ने 2 विकेट हासिल किए।

कटिहार की पारी

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अश्वनी कुमार ने 68 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, वहीं अभिषेक कुमार ने नाबाद 47 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। मयंक पमनानी ने 43 रन और अंकित सिंह ने 37 रन का योगदान दिया। कटिहार ने 46.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी में शिशिर साकेत ने 2 विकेट, जबकि अमीर मसूद और विशाल कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

संक्षिप्त स्कोर

पूर्णिया : 245/9 (50 ओवर), सरमन निगरोध नाबाद 134, आकिब रेजा 45, अमीर मसूद 13, वेदांत वत्स 10, भास्कर दुबे 10,खालिद आलम 5/23, आनंद यादव 2/31, आयुष कुमार 1/39

कटिहार : 249/5 (46.3 ओवर), अश्वनी कुमार 68, अभिषेक कुमार नाबाद 47, मयंक पमनानी 43, अंकित सिंह 37, सूरज कुमार 15, शिशिर साकेत 2/49, अमीर मसूद 1/53, विशाल कुमार 1/36

इन्हें भी पढ़ें
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज जीता
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को हराया
भोजपुर बीसीए सीनिर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

बेगूसराय बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights