Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए बेगूसराय टीम घोषित

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए बेगूसराय टीम घोषित

सेंट्रल जोन के मुकाबले 20 फरवरी, तैयारियां पूरीं

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 19 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बेगूसराय टीम की घोषणा कर दी गई है। बेगूसराय की सेंट्रल जोन में खेलेगी। सेंट्रल जोन के मुकाबले 20 फरवरी से शुरू होंगे। स्थानीय रिफाइनरी ग्राउंड पर होने वाले मुकाबले का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे।

यह जानकारी संवाददाता सम्मेलन में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार और सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। सेंट्रल जोन में बेगूसराय, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर और खगड़िया की टीमें भाग लेंगी।

संघ के मीडिया प्रभारी एवं आयोजन समिति के संयोजक ने टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि लीग चरण के मुकाबले 20 फरवरी से 3 मार्च तक खेले जाएंगे।

मैच कार्यक्रम (सेंट्रल जोन)

20 फरवरी – सुपौल बनाम खगड़िया
21 फरवरी – सुपौल बनाम समस्तीपुर
22 फरवरी – बेगूसराय बनाम समस्तीपुर
24 फरवरी – सुपौल बनाम सहरसा
25 फरवरी – सुपौल बनाम बेगूसराय
26 फरवरी – बेगूसराय बनाम सहरसा
28 फरवरी – समस्तीपुर बनाम खगड़िया
1 मार्च – समस्तीपुर बनाम सहरसा
2 मार्च – खगड़िया बनाम सहरसा
3 मार्च – बेगूसराय बनाम खगड़िया

बेगूसराय टीम घोषित

इस अवसर पर सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बेगूसराय जिला टीम की घोषणा भी की। टीम की कमान दानिश आलम को सौंपी गई है, जबकि निशित कुमार उपकप्तान होंगे। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन रखा गया है।

बेगूसराय टीम

दानिश आलम (कप्तान), मुरारी कुमार, अतुल प्रकाश, शिवम राज, युवराज यादव, सुमन कुमार, पृथ्वीराज, निशित कुमार (उपकप्तान), जयंत गौतम, देवराज कुमार, अमित राधे, सुधांशु, अभिषेक झा, सुमित कुमार, आयुष पासवान, नीतीश कुमार, सौरव सिंह, विक्रांत सिंह, अंकित कुमार, गुलशन कुमार, पुष्पम, हर्ष कुमार, सोनू कुमार, मो. सिराज, ऋषिकेश भारती।

टीम मैनेजर के रूप में प्रतीक भानु और कोच के रूप में दिलजीत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights