Tuesday, February 10, 2026
Home Latest रणजी ट्रॉफी : केएल राहुल ने जमाया शतक

रणजी ट्रॉफी : केएल राहुल ने जमाया शतक

मुंबई को हरा कर्नाटक रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई, 9 फरवरी। भारतीय बल्लेबाज़ लोकेश राहुल के शानदार शतक की बदौलत कर्नाटक ने 42 बार की चैंपियन मुंबई को चार विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

राहुल ने 182 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 130 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके इस 24वें प्रथम श्रेणी शतक के दम पर कर्नाटक ने 325 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 325 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

राहुल को रविचंद्रन स्मरण (नाबाद 83, 123 गेंद, 11 चौके) के रूप में शानदार जोड़ीदार मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 147 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लंच तक कर्नाटक का स्कोर तीन विकेट पर 265 रन था।

लंच के तुरंत बाद राहुल तुषार देशपांडे की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद देशपांडे और तनुष कोटियान ने कर्नाटक को कुछ झटके दिए और स्कोर छह विकेट पर 285 रन पहुंच गया।

हालांकि, युवा विद्याधर पाटिल ने नाबाद 31 रन (30 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) बनाकर कर्नाटक को जीत की दहलीज पार करा दी।

अब अगले हफ्ते बेंगलुरु में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में कर्नाटक की भिड़ंत उत्तराखंड से होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights