Monday, February 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट भागलपुर जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में टीएनबी क्रिकेट क्लब जीता

भागलपुर जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में टीएनबी क्रिकेट क्लब जीता

यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया, गौरव राज का अर्धशतक

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 9 फरवरी। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में आयोजित भागलपुर जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग 2025–26 के एक रोमांचक लीग मुकाबले में टीएनबी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित कर अहम जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड 174 पर सिमटी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम 34.3 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सूर्य रघुवंशी ने आक्रामक अंदाज में 39 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। इसके अलावा विवेक सुबोध कुमार (45 रन) और मयंक कृष्णन चौधरी (22 रन) ने योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ बड़ी साझेदारी नहीं निभा सके।

टीएनबी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रितेश भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं राहुल बिश्वनाथ कुमार ने 7 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट और राजेश भारती ने 7 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीएनबी की रोमांचक जीत

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएनबी क्रिकेट क्लब की टीम ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 33.4 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में कुमार गौरव राज की तेजतर्रार पारी अहम रही, जिन्होंने 29 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनके अलावा रितेश रंजीत कुमार (33 रन), ओमप्रकाश (22 रन) और अजय कुमार (नाबाद 26 रन) ने उपयोगी योगदान दिया।

यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में विवेक सुबोध कुमार ने 7 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट लिए। भानु देवेंद्र कुमार को 7 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट, जबकि चंदन योगेंद्र राय ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

प्लेयर ऑफ द मैच

शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए टीएनबी क्रिकेट क्लब के रितेश भारती को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights